उत्तर प्रदेशराज्‍य

फिरोजाबाद में दो मौतों से सनसनी: पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

फिरोजाबाद: जनपद में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे और रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर ने पत्नी को गोली मार दी. फिर खुद भी गोली मारकर जान दे दी. इससे दोनों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के ऊपर भी एक केस चल रहा था और उनकी की पत्नी कैंसर से पीड़ित थी. वह डिप्रेशन में थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. मृतकों की पहचान रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर राकेश यादव (72) और उनकी मूर्ति देवी (68) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, 1980 के दशक में कांग्रेस से विधायक रहे स्वर्गीय जगदीश यादव के बेटे राकेश यादव थे. राजेश वकालत भी करते थे. और डाहिनी ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके है. मूल रूप से भी वह डाहिनीं गांव के रहने वाले थे.

पुलिस के मुताबिक राजेश यादव ने शनिवार को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी की गोली मार दी और फिर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली. गोली चलने की आवाज सुनकर मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के अन्य सदस्य जब दौड़कर आये, तो दोनों को लहूलूहान देखकर सन्न रह गए.

परिजन दोनों को शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया. जबकि मूर्ति देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें फिरोजाबाद के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों में उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

एएसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि राकेश की पत्नी कैंसर पीड़ित थी. वहीं, राकेश भी किसी मुकदमे की बजह से तनाव में थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है. घटना से जुड़े हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही है. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button