अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर बवाल, श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात सुरक्षागार्डों व श्रद्धालुओं में मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो शनिवार दाेपहर का बताया जा रहा है। इसमें कानपुर के श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षागार्डों में मारपीट हो रही है। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी लेकर पहुंची। जहां दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया और श्रद्धालु परिवार गंतव्य को चले गए।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रसारित हो रहे वीडियो में घटना शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। वीडियो में श्रद्धालु महिला-पुरुषों व सुरक्षागार्डों में जमकर हाथापाई हो रही है। मंदिर प्रांगण में रेलिंग के बीच हो रही इस मारपीट में श्रद्धालु परिवार की महिलाएं भी सुरक्षागार्डों के साथ हाथापाई करती दिखाई दे रही हैं। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत करने के लिए बीच बचाव करने में जुटी है।

कानपुर से आए श्रद्धालु परिवार को रेलिंग में आगे बढ़ाने के दौरान हुआ झगड़ा

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सुरक्षा प्रभारी अशोक कौशिक ने बताया शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे कानपुर का श्रद्धालु परिवार मंदिर में दर्शन करने आया था। श्रद्धालु परिवार ने गेट संख्या दो से मंदिर में प्रवेश किया और रेलिंग में सभी लोग दर्शन करते हुए खड़े हो गए। ऐसे में व्यवस्था संभाल रहे सुरक्षागार्ड ने श्रद्धालु की पीठ पर हाथ रखकर आगे बढ़ने का इशारा किया तो आपस में दोनों में बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते मारपीट हो गई। पुलिस दोनों ही पक्षों को पुलिस चौकी लेकर पहुंची और एक-दूसरे की बात सुनने के बाद दोनों ही पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया और श्रद्धालु परिवार गंतव्य को चला गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button