मनोरंजनसिनेमा

कंगना रनौत को रामदेव ने बताया बहन, रक्षाबंधन पर भेजा गिफ्ट, क्या खत्म होगी जुबानी जंग?

हरिद्वार: योग गुरू बाबा रामदेव ने राखी पर अभिनेत्री एवं बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बीच चल रहे विवाद को खत्म करने की कोशिश की है। बाबा ने कहा कि उन्होंनें राखी के त्यौहार पर बहन कंगना रनौत को तोहफा और मिठाइयां बाई पोस्ट भेजी हैं। उन्होंने कहा कि वे कंगना बहन को फोन भी करेंगे। बाबा ने कहा कि देश में किसी भी प्रकार से किसी भी कारण से एक दूसरे से नफरत नहीं होनी चाहिए।

राखी के त्यौहार पर उन्होंने कहा कि सबको बेर का परित्याग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कारण किसी से भी नफरत नहीं होनी चाहिए। रामदेव ने कहा कि पिछले दिनों एक विवाद उठा, जिसमें कहा गया कि स्वामी रामदेव और कंगना रनौत में कहीं विवाद तो नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि विवाद को संवाद से खत्म करें। रामदेव ने कहा कि वे कंगना बहन को फोन भी करेंगे और रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देंगे।

बाबा रामदेव और कंगना के बीच बयानबाजी

बाबा रामदेव और कंगना के बीच विवाद Gen-Z के विरोध को लेकर बयानबाजी से शुरू हुआ था। कंगना ने Gen-Z पीढ़ी और प्रदर्शनकारियों को कुछ गलत शब्दों का प्रयोग किया था। जिस पर बाबा ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने कंगना का बचपन और उनकी जवानी को देखा है।

कंगना ने इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कड़ा एतराज जताते हुए इंस्टाग्राम पर बाबा को नसीहत दे डाली और कहा था कि उन्होंने हर मर्यादा लांघ दी है, और उन्होंने जिस तरह की टिप्पणी एक महिला पर की है, सारा समाज शर्मिंदा है। सनातन के वो कपड़े पहनते हैं। जिस तरह के वो नारंगी वस्त्र धारण करते हैं उनको उन्होंने शर्मशार किया है। उन्हें महिलाओं के लिए अपनी दृष्टि ठीक करनी चाहिए।

इसके बाद रामदेव ने कहा था कि इस देश के लोग जानते हैं कि स्वामी रामदेव कौन हैं और उनका क्या योगदान रहा है। इसलिए, मैं ऐसे ओछे लोगों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहता। बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के इंस्टाग्राम पोस्ट पर जवाब देते हुए हमला किया था। अब राखी पर बाब ने जुबानी जंग को खत्म करने की कोशिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button