
राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है. जिसकी वजह एक्टर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन है. कुछ दिन पहले ही राम चरण का फिल्म से पहला लुक आउट हुआ. जिसमें उनकी दमदार बॉडी ने सभी को इंप्रेस कर दिया. ये फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ऐसे में एक्टर की जबरदस्त बॉडी को लेकर फिल्म डायरेक्टर ने उनकी ट्रेनिंग को लेकर बात की.
डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना ने कहा- ‘उन्होंने बहुत मेहनत की है, एक पहलवान जैसी बॉडी पाने के लिए लगभग आठ महीने तक हर दिन ट्रेनिंग की. उनका डिसिप्लिन सिर्फ ट्रेनिंग तक ही सीमित नहीं था. अयप्पा दीक्षा के दौरान उन्होंने नॉनवेज खाने से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखी.’
मुग्दर का किया इस्तेमाल
इस फिजिकल ट्रांस्फॉर्मेशन के पीछे की मेन वजह मुग्दर का इस्तेमाल करना है. जो पहलवानों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक पारंपरिक रूप से यूज किया जाता है. हर पहलवान ट्रेनिंग के लिए मुग्दर का इस्तेमाल करता है. ‘पेड्डी’ में उनके किरदार का गदा के साथ एक गहरा जुड़ाव है, जिसे वे अपने वर्कआउट के हिस्से के रूप में इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने इसके साथ जमकर ट्रेनिंग की है, और फाइट सीक्वेंसेस में भी इसका इस्तेमाल मिट्टी और पारंपरिक कुश्ती के सेटअप के साथ दिखाया गया है.’
ये सितारे आएंगे नजर
‘पेड्डी’ 2026 की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. जिसमें ग्लोबल स्टार राम चरण लीड रोल में हैं. इस फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. जब से इस फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है, फैंस और इंडस्ट्री के बीच इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.चाहे ‘चिकिरी चिकिरी’ गाना हो, ‘रई रई रा रा’ गाना हो या फिर पोस्टर्स, हर चीज ने हमें एक बेहद अनोखे तरीके से ‘पैड्डी’की दुनिया की सैर कराई है.
दोनों गाने लोगों को आए पसंद
‘पेड्डी’का पहला गाना,’चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही छा गया और दर्शकों को इसकी फ्रेश वाइब और ए.आर.रहमान का सिग्नेचर टच बेहद पसंद आया. यह ट्रैक तुरंत लोगों से जुड़ गया और सभी प्लेटफॉर्म्स पर इसे 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
43 साल के एक्टर की मौत के बाद गम में परिवार, टूट गईं वाइफ, मौत के बाद लिखा पहला पोस्ट, बोलीं- इस दुख से उबरने की….
इसके बाद मेकर्स ने दूसरा गाना ‘रई रई रा रा’ रिलीज किया, जो एक हाई-एनर्जी ट्रैक है और इसने इंटरनेट पर तुरंत सबका ध्यान खींचा. यूट्यूब पर इस गाने ने पहले ही 47 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार और बढ़ गया है. यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है.



