खेलमनोरंजन

अंडर-19 एशिया कप फाइनल: भारत का पाकिस्तान से मुकाबला, भारतीय टीम के पास 2025 का बदला लेने का सुनहरा मौका

एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (14 नवंबर 2026) भारत और पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच अल अमीरात में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका ट्रॉफी पर कब्जा होगा. मैच से पहले बात करें भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 एशिया कप में अबतक कैसी भिड़त रही है तो यहां भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और पाक की टीमें अंडर-19 एशिया कप में खबर लिखे जाने तक कुल 12 बार आमने-सामने हो चुकी हैं. जहां भारतीय टीम को नौ मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाक टीम केवल तीन मुकाबलों में बाजी मारने में कामयाब हुई है.

भारत-पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के आंकड़े

कुल मुकाबले खेले गए – 12
भारत को मिली जीत – 9 बार
पाकिस्तान को मिली जीत – 3 बार

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में तीन बार हो चुकी हैं आमने सामने 

यही नहीं अंडर-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें तीन बार आमने सामने हो चुकी हैं. इस दौरान दोनों टीमों का पलड़ा एक बराबर रहा है. दोनों टीमों को एक-एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है. जिसके बाद दोनों टीमों को संयुक्त विजेता विजेता घोषित किया गया था.

भारत-पाक फाइनल मुकाबलों का परिणाम 

अंडर-19 एशिया कप 2012 – भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टाई रहा.
अंडर-19 एशिया कप 2013-14 – भारत ने 40 रनों से जीता फाइनल मुकाबला.
अंडर-19 एशिया कप 2025 – पाकिस्तान ने 191 रनों से जीता फाइनल मुकाबला.

पिछले मुकाबले में पाक टीम को मिली जीत 

जारी टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक बार आमने सामने हो चुकी हैं. यह मुकाबला आठ नवंबर को अल अमीरात में खेला गया था. जहां पाक टीम को 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत मिली थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 208 रन बनाए थे. जिसे पाक टीम ने 48.1 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button