राष्ट्रीय

स्कूल के साथ DU के कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका इलाके स्तिथ सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी. दिल्ली पुलिस बम स्क्वायड डॉग स्क्वाड दिल्ली दमकल विभाग की टीम और स्पेशल स्टाफ की टीम मौके पर है. सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज को खाली कराया गया है. फिलहाल अभी तक पुलिस को स्कूल या कॉलेज से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. बता दें कि मेल के जरिए यह धमकी दी गई है.

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड), डॉग स्क्वाड, दिल्ली दमकल विभाग और विशेष स्टाफ की टीमें दोनों संस्थानों में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. बम की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक स्क्वाड ने दोनों ही संस्थानों को तुरंत खाली कर लिया गया है. सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन्स कॉलेज के परिसरों में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने परिसरों की गहन तलाशी ली. अधिकारियों के अनुसार, अब तक स्कूल या कॉलेज परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है.

सोमवार को भी मिली थी तीन स्कूलों को धमकी

आपको बता दें की राजधानी दिल्ली में कल भी तीन स्कूलों को बम से उड़ने की ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी, हालांकि कल भी कोई ऐसी सामग्री बरामद नहीं हुई इस पूरे मामले में हड़कंप मचा हुआ है. आखिर यह धमकी किसके जरिए दी जा रही है कहां से आ रहे हैं और आज फिर से दो स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. पिछले साल भी राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ने की एक साथ धमकी दी गई थी तब भी पुलिस हरकत में आई हालांकि कल के बाद आज लगातार दूसरे दिन दिल्ली के स्कूल को बम छुड़ाने की धमकी दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button