अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

नाबालिग लड़की से रेप का Video बनाया, फिर कहा- धर्म परिवर्तन कर शादी करो, मना किया तो…

पीलीभीत: पूरनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा स्कूल की छुट्टियों में अपनी नानी के घर हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी. आरोप है कि उसकी नानी के घर के पास में रहने वाले शानू अंसारी ने अपने जाल में फंसा लिया. घर में अकेला पाकर उसके साथ अश्लील वीडियो शूट कर लिये.

इसके बाद वह नाबालिग धर्म परिवर्तन करके निकाह करने के लिए नाबालिग लड़की पर दबाव बनाने लगा. जब लड़की ने इनकार कर दिया, तो शानू अंसारी ने सभी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिये. नाबालिग के पिता की तहरीर पर बरेली के हाफिजगंज थाने में शानू अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

क्षेत्राधिकारी नवाबगंज गौरव सिंह ने बताया कि पीलीभीत के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर हाफिजगंज थाने में शानू अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अपने ननिहाल में आई हुई थी.

वहां उसके पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया और अश्लील वीडियो शूट लिया. इसके बाद वो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिये. शानू अंसारी उनकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा था. मुकदमा दर्ज करने के बाद शुक्रवार को आरोपी शानू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button