अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

Insta की ‘गालीबाज’ लड़कियां पहुंच गईं जेल, अश्लील कंटेट पर महक-परी के खिलाफ पुलिस का एक्शन

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर महक, परी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का बड़ा खुलासा सामने आया है। उन्होंने कहा कि कमाई के लालच में आकर दोनों ने गाली-गलौच और अश्लीलता फैलाने का काम किया। इस मामले में उचित कानूनी धाराओं में दोनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी हुई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट फैलाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इंस्टाग्राम पर ‘Mehakpari143’ नाम से फेमस आईडी चलाने वाली महक और परी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के साथ ही उनकी अश्लील वीडियो बनाने में मदद करने वाली हिना और एडिटर जर्रार आलम को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

25 से 30 हजार की कमाई

मामले में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि थाना असमौली क्षेत्र में पिछले कई दिनों से कुछ लड़कियों के गाली-गलौच कर वीडियो वायरल किया जा रहे थे। समाज में अश्लीलता फैलाई जा रही थी। इस बात की सूचना दी जा रही थी। इसमें Mehakpari143 नाम की आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस के स्तर पर जब पता किया गया तो जानकारी मिली कि इन कंटेंट से इन्हें 25 से 30 हजार रुपये की आमदनी होती थी।

एसपी ने कहा कि इसी आय के लालच में आकर यह ग्रुप इस तरीके की वीडियो अपलोड कर रहा था। अपने आप को सस्ती लोकप्रिय दिलाने के चक्कर में इस प्रकार के वीडियो बनाए गए। मामले में केस दर्ज कर चारों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि हर व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है कि वह अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। अपनी बातें रख सकता है, लेकिपन इसमें भी कुछ पाबंदियां हैं, उसका ध्यान रखना चाहिए।

अश्लीलता फैलाने का आरोप

चारों पर आरोप है कि वे अश्लीलता और गाली-गलौज से भरे वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे। इस कंटेंट से परेशान कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने महक और परी के खिलाफ नामजद और हिना एवं आलम के खिलाफ अज्ञात में एफआईआर दर्ज की थी। मेहरुनिशां उर्फ महक और परी संभल जिले के असमोली क्षेत्र की निवासी हैं। वहीं, हिना और जर्रार आलम अमरोहा के डिडौली कस्बे के रहने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि अश्लीलता और विवादित कंटेंट के जरिए यह ग्रुप फॉलोवर्स बढ़ाकर इंस्टा से कमाई कर रहा था। इनके बनाए वीडियो में गालियां, अश्लील इशारे और भड़काऊ बातें आम थीं। इसी कारण से Mehakpari143 इंस्टा अकाउंट पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे।

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, वीडियो की शूटिंग और एडिटिंग का काम जर्रार आलम करता था। महक, परी और हिना कंटेंट में एक्ट करती थीं। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर चारों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है और अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल हुए उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button