अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में जनगणना ड्यूटी रिसीव न करने पर 29 प्रगणकों पर होगी FIR, बार-बार नोटिस देने पर भी नहीं ली जिम्मेदारी

ग्रेटर नोएडा। जनगणना ड्यूटी से नदारद ग्रेटर नोएडा के 29 कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के ओएसडी और प्रभारी अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करने के लिए डीसीपी को पत्र लिखा है।

जनगणना कार्य का विवरण

जिले में जनगणना का कार्य चल रहा है, जिसमें ग्रेटर नोएडा के 3000 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें से 29 कर्मचारियों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है‌। वे चेतावनी के बाद भी सरकारी कार्य में सहयोग नहीं कर रहे। ऐसे में प्रभारी अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने 29 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए डीसीपी नोएडा को पत्र लिखा है। प्रभारी अधिकारी का कहना है कि जिन प्रागणकों ने अब तक जनगणना का कार्य शुरू नहीं किया है, वे शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर जनगणना का कार्य पूर्ण करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यभार न ग्रहण करने वाले कर्मचारी

इन कर्मचारियों ने काम शुरू नहीं किया

ड्यूटी न करने वाले कर्मचारियों में सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, सिंह, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह, किशोरी, सिंह, तोमर, वंदना, ममता, दुरदाना, नीतू, प्रदीप शर्मा, गुलाब सिंह, ललिता, दुर्गा शुक्ला, धन देवी, कमल सिंह चौधरी, राजेश कुमार और किशोरी सिंह आदि शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button