अपराधएनसीआरनोएडा

हाई-वोल्टेज ड्रामा: पेट्रोल छिड़क खुद को लगाने वाला था आग, लाइटर जलाते ही पहुंची पुलिस; जान बचाकर शांत कराया मामला

नोएडा के सेक्टर-49 स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी बैग से पेट्रोल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया. बताया जा रहा है कि युवक पेट्रोल पंप पर गलत तेल भरने से नाराज था और कर्मचारियों के रवैये से बेहद आहत हो गया था. गुस्से और तनाव में आकर युवक ने आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की.

इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही नोएडा कमिश्नरेट की पीआरवी 4803 टीम मौके पर पहुंची और बिना देर किए स्थिति को संभाल लिया. पुलिस कर्मियों ने पहले युवक के हाथ से लाइटर छीना और फिर उस पर पानी डालकर पूरे शरीर को साफ किया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

पेट्रोल भरवाया के बाद बाइक में हो गई थी खराब

जानकारी के मुताबिक, घटना होशियारपुर पेट्रोल पंप पर की है. रवि नाम का युवक 2 अप्रैल को अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया था. कुछ दिनों बाद यानी 8 अप्रैल को उसकी बाइक में खराबी आ गई युवक का आरोप है कि पेट्रोल की गुणवत्ता खराब थी जिसकी वजह से उसकी बाइक खराब हो गई. बाइक खराब होने के बाद रवि सीधे पेट्रोल पंप पहुंचा था.

युवक ने शुक्रवार को पेट्रोल पंप पर पहुंचकर कर्मचारियों से इसकी शिकायत की, साथ ही पंप संचालक से पैसे वापस करने की मांग की. बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई. मामला धीरे-धीरे बढ़ता गया और युवक का गुस्सा भड़क गया. इतने में रवि ने अचानक बैग से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर छिड़क लिया.

पुलिस ने युवक से लाइटर छीनकर पानी से नहलाया

युवक के अपने उपर पेट्रोल उड़ेलते ही मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए और तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से युवक को तुरंत काबू में किया गया और उसे नहलाकर सुरक्षित किया गया. गनीमत रही कि युवक के आग लगने से पहले ही पुलिस ने लाइटर छीन लिया.

युवक पेट्रोल पंप पर खराब पेट्रोल और कर्मचारियों के रवैये से आहत था. कोतवाली प्रभारी 49 सुनील भारद्वाज ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि पेट्रोल की गुणवत्ता में कोई कमी थी या नहीं. साथ ही युवक द्वारा इस तरह की हरकत क्यों की गई इस पहेली को भी गंभीरता से लिया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button