उत्तर प्रदेशराज्‍य

गोमूत्र बिकवा रही सरकार,अब जाने का वक्त आ गया; कानपुर में अखिलेश का भाजपा पर हमला

कानपुर देहात। रसूलाबाद पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रिलियन डालर की बात करने वाले अब गोमूत्र बिकवा रहे हैं, युवा किसान सभी परेशान हैं। जहां किसी को पीड़ा बढ़ेगी वहां पीडीए बढ़ेगा क्योंकि हम हर पीड़ित के साथ हैं। उन्होंने स्थानीय मुद्दों को भी उठाया।

सपा नेता रविन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं को काम नहीं मिल राज किसान परेशान हैं। हमारी सरकार आएगी तो सभी के लिए तेजी से काम होगा। लैपटाप देना बंद कर दिया और अब एआइ की बात हो रही यह सरकार केवल झूठे वादे करती है।

रसूलाबाद सीएचसी में लिफ्ट सही नहीं हुई, मंडी यहां नहीं बन पाई। बुलडोजर से किसी का निर्माण गिराने में मां बेटी दुनिया से चले गए हर किसी पीड़ित के साथ हम हैं।

हमने झींझक में सड़क नई तकनीक से बनवाई थी और अभी तक वह चकाचक है इनकी सड़कों का हाल आप लोग देख ही रहे हैं। आलू, मक्का का दाम सही मिल नहीं पा रहा सरकार हर तरफ फेल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button