अपराधएनसीआरगाजियाबाद

गाजियाबाद: नाबालिग से बर्बरता करने वाला एनकाउंटर में ढेर… 4 साल की भांजी का रेप के बाद किया था मर्डर, 50 हजार था इनाम

चार साल की सगी भांजी से रेप करने वाले मामा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बता दें, पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी अपराधी मोहम्मद जसीम उर्फ छोटू को मारा गिराया। हालांकि इस मुठभेड़ में 2 सिपाहियों को भी गोली लग गई और उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराधियों के सफाई का मक्सद लेकर मैदान में उतरे पुलिसकर्मियों की SWAT टीम का नेतृत्व ADCP क्राइम पीयूष सिंह और ACP क्राइम ने किया। टीम ने थाना टीला मोड़ क्षेत्र में कार्रवाई की, जहां मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। हालांकि इस दौरान 2 सिपाही घायल हो गए।

कार के नीचे मिला था बच्ची का शव

जानकारी के मुताबिक, आरोपी मामा ने अपनी मासूम भांजी को घर से अगवा किया, फिर उसका रेप किया मर्डर कर दिया था। पुलिस जांच में इस बच्ची का शव एक कार के नीचे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि उसके साथ पहले बलात्कार हुआ है, फिर गला घोंटकर मार दिया गया। इसके बाद से ही पुलिस हैवान मामा की तलाश में थी, जो आज पूरी हुई, तो आरोपी को मार गिराया गया। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

11 अप्रैल को दी थी वारदात को अंजाम 

4 वर्षीय मृत बच्ची के पिता के अनुसार, मो. जसीम उर्फ छोटू (25 साल) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला था। वह गाजियाबाद के टीला थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता था। आरोपी अपनी बहन के घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर किराए के कमरे में रहता था।

घटना वाले दिन, शनिवार 11 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजे जसीम अपनी बहन के घर पहुंचा और अपनी 4 साल की भांजी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। जब देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो पिता उसे तलाशते हुए जसीम के कमरे पर पहुंचे। वहां बच्ची को न पाकर जब उन्होंने जसीम से पूछताछ की, तो उसने झूठ बोल दिया कि वह बच्ची को घर के बाहर ही छोड़ आया था।

बच्ची के न मिलने पर पुलिस में की थी शिकायत

पुलिस के मुताबिक, बच्ची के न मिलने पर परेशान परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के थानों में बच्ची की फोटो प्रसारित की। कुछ ही समय बाद पुलिस को बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान लापता बच्ची के रूप में हुई।

इसके बाद बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जसीम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद, वह शव को करीब 500 मीटर दूर ले गया और पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे एक कार के नीचे फेंककर वापस अपने कमरे पर आ गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button