अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

घबराकर रोते रहे बच्चे, दोनों को यमुना में फेंकने ही वाला था पिता, फिर…

आगरा: आगरा में घर में रखी गुल्लक से रुपये चोरी के करने पर एक पिता रात में अपने दो बच्चों को यमुना में फेंकने ले गया। ऐसा करते देख राहगीरों ने उसे रोक लिया। भीड़ एकत्रित हो गई। युवक के साथ एक बुजुर्ग महिला भी थी। ऐसा करने पर लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। बच्चे डर से सहम रहे थे और जोर-जोर से रोने बिलखने लगे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, उस युवक का कहना था कि वह केवल बच्‍चों को डराने लाया था।

पूरा मामला मंगलवार रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। एक युवक बाइक पर दो बच्चों और बुजुर्ग महिला को लेकर आंबेडकर पुल पहुंचा था। राहगीरों ने अनुसार युवक दोनों बच्चों को यमुना में फेंकने का प्रयास कर रहा था। इतने में राहगीरों ने उसे देख लिया। बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने उसे हडकाया। कहने लगे कि जब बच्चों को पाल नहीं सकते तो पैदा क्यों करते हो।

भीड़ ने बच्चों को बचाया

पिता की हरकत देखकर बच्चे बिलख-बिलख कर रोने लगे थे। लोगों ने बच्चों को सहारा दिया और बच्चों को अपने साथ लेकर जाने की कहने लगे। इस पर बच्चों ने रोते हुए कहा हम किसी के साथ नहीं जा रहे हैं। बच्चे अपने पिता के साथ ही घर जाना चाहते थे। इस पर लोगों ने धमकाते हुए कहा कि अगर बच्चों को कुछ हुआ तो तुम्हारी खैर नहीं है। इस पर बच्चों को लेकर युवक चला गया।

पुलिस को दी सूचना

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक लोगों को बता रहा था कि इन बच्चों ने घर में रखी गुल्लक से 5 हजार रुपये चुरा लिए हैं। पूछने पर कुछ नहीं बता रहे हैं। इस लिए डराने के लिए यहां लेकर आया था। थाना छत्ता पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो की जानकारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button