राष्ट्रीय

चाईबासा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक नक्सली का शव बरामद किया गया। यह मुठभेड़ गोइलकेरा थाना क्षेत्र के पौसेता में हुई, जहाँ सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।

आईजी ऑपरेशन डॉ. माइकल राज ने बताया कि चाईबासा के गोइलकेरा में मुठभेड़ जारी है, जिसमें नक्सली भी हताहत हुए हैं। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान अभी भी जारी है और पुलिस कर्मियों ने कई हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, ज़िले में नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोइलकेरा में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, तभी तड़के जंगल पहाड़ी क्षेत्र सौता के पास नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के जवानों द्वारा भी गोलीबारी शुरू कर दी गई।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में एक नक्सली का शव बरामद किया गया है और कई हथियार भी जब्त किए गए हैं।

सुरक्षा बलों द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य झारखंड को नक्सल मुक्त बनाना है। आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान को और तेज किया जाएगा और सुरक्षा बलों द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा कि नक्सलियों को किसी भी प्रकार की मदद न मिल सके।

गोइलकेरा थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि झारखंड के पूरी तरह से नक्सल मुक्त होने तक नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।

इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों की जीत को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है और इससे नक्सलियों के हौसले पस्त होने की संभावना है। सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान को और तेज किया जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिलने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button