अपराधएनसीआरगाजियाबाद

गाजियाबाद: ATM लूटने की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

गाजियाबाद: ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने ATM को काटकर लूट करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ़्तार किया है. आधी रात को थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा माधोपुर राय पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पुलिस को आते दिखाई दिए. मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस नें रुकने का इशारा किया. पुलिस को देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने बाइक को बायीं ओर मोड़कर आदमी गांव की तरफ़ भागने का प्रयास किया. बाइक सवारों को भागता देख पुलिस का श़क गहराया और पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया.

बाइक सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने चेंकिग के दौरान रोका : पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार दोनों व्यक्तियों से सरेंडर करने के लिए कहा गया तो पुलिस को अपने पास आता देख दोनों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फ़ायर करते हुए भागने का प्रयास किया. आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया और दूसरा बदमाश अंधेरे का फ़ायदा उठाकर मौक़े से भागने लगा जिसे पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया.

चोरी की बाइक से ATM मशीनों की करते थें रेकी : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वो घटना को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल चुराते थे. चोरी की बाइक से ATM मशीनों की रेकी किया करते थे. ऐसे इलाक़े जहां भीड़-भाड़ कम होती थी और पकड़े जाने की संभावना कम होती थी वहां के ATM को गैस सिलेंडर का प्रयोग कर काट लिया करते थे और ATM में मौजूद रक़म लेकर फ़रार हो जाया करते थे.

आरोपियों के पास से कई अवैध हथियार और बाइक बरामद : एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी के मुताबिक़ थाना विजयनगर पुलिस टीम द्वारा चोरी और ATM लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया गया है. गिरफ़्तार आरोपियों का नाम कबीर और सचिन है. मुठभेड़ के दौरान कबीर के पैर में गोली लगी है. गिरफ़्तार आरोपियों के क़ब्ज़े से छोटा सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर समेत विभिन्न अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद की गई है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

गिरफ़्तार आरोपी बागपत के पठानकोट मोहल्ले का है निवासी : पुलिस के मुताबिक़ गिरफ़्तार आरोपियों की आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. गिरफ़्तार आरोपी कबीर मूल रूप से बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र के पठानकोट मोहल्ले का रहने वाला है. गिरफ़्तार आरोपी सचिन बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के अजनारा गांव का निवासी है. दोनों आरोपियों द्वारा ATM काटकर पैसे निकाले जाते थे जिसके बाद निकाली गई रक़म को आपस में बांट लेते थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button