छोटे से ऑपरेशन के लिए थिएटर में गया युवक, निकली डेड बॉडी!

लखनऊ के आशीर्वाद सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पर परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप!
गौड़तालाब हैं कि आशीर्वाद सुपरस्पिटेलिटी हॉस्पिटल साउथसिटी, रायबरेली रोड तेलीबाग लखनऊ में स्थित हैं
युवक की ऑपरेशन के दौरान पर रहस्यमय मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
लखनऊ- रायबरेली स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहाँ नाक की हड्डी का रूटीन ऑपरेशन कराने पहुँचा एक 19 वर्षीय युवक ऑपरेशन थिएटर में जीवित गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी लाश बाहर निकली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जिन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
रामबाबू यादव ने आरोप लगाया, “मेरा बेटा पूरी तरह स्वस्थ था और खुद चलकर ऑपरेशन थिएटर में गया था। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर लगाया जा रहा है। कुछ ही समय बाद उन्होंने उसके मौत की खबर सुना दी।”
परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान हुई गंभीर लापरवाही के कारण प्रिंस की मौत हुई है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जवाबदेही तय करने की माँग की है और मामले की उचित जाँच और कार्यवाही की माँग कर रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



