मनोरंजनसिनेमा

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड्स 2026 विनर्स लिस्ट: रणवीर सिंह-अनीत पड्डा बने बेस्ट कलाकार, विदेशी स्टार्स को भी मिला सम्मान

शुक्रवार को ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026’ की लिस्ट सामने आई है। इसमें फिल्म  ‘धुरंधर’ को ‘बेस्ट फिल्म’ का पुरस्कार मिला है। ‘धुरंधर’ के लिए रणवीर सिंह को ‘बेस्ट एक्टर’ चुना गया है, वहीं ‘सैयारा’ में अपनी भूमिका के लिए अनीता पड्डा को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का पुरस्कार मिला है।

समय रैना और टेलर स्विफ्ट को मिलेगा अवॉर्ड

इसके अलावा कॉमेडियन समय रैना समेत कई अन्य सेलेब्स के नाम ‘दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026’ की सूची में शामिल हैं। भारतीय कॉमेडियन को ‘कॉमेडियन ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला है। कई विदेशी कलाकारों को भी इस अवॉर्ड लिस्ट में जगह मिली है। इसमें पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट का नाम भी शामिल है।

कमल हासन और जेम्स कैमरून का नाम शामिल 

इस फेस्टिवल ने 20 नवंबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इन नामों की घोषणा की। इसके साथ ही, भारतीय और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की अन्य हस्तियों की सूची भी जारी की गई। हॉलीवुड फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून से लेकर अभिनेता कमल हासन तक, कई जाने-माने नाम इस साल की सूची में शामिल हैं।

यहां उन सभी सेलेब्स की सूची दी गई है, जिन्हें दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित
किया गया है।

धुरंधर– सर्वश्रेष्ठ फिल्म
रणवीर सिंह- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (धुरंधर)
आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर- सर्वश्रेष्ठ निर्माता
आदित्य धर- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
यामी गौतम धर- आलोचकों की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
अक्षय खन्ना- प्रदर्शन के लिए पहचान (धुरंधर)
अनीत पड्डा- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (सैय्यारा)
सैयारा- वर्ष का गीत
रितेश देशमुख- हास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
समय रैना– कॉमेडियन ऑफ द ईयर
कमल हासन– फिल्म इंडस्ट्री में उत्कृष्ट योगदान
कंतारा: चैप्टर 1- समीक्षकों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म
ऋषभ शेट्टी- समीक्षकों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता
इलैयाराजा- संगीत में उत्कृष्ट योगदान
स्मृति ईरानी– अभिनय के लिए सम्मान (क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2)

आर्यन खान– बेस्ट डायरेक्टर (वेब सीरीज) (द बैड्स ऑफ बॉलीवुड)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा- टेलीविजन सरीज ऑफ द ईयर
बैड्स ऑफ बॉलीवुड- सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज
जयदीप अहलावत- वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पाताल लोक)
शेफाली शाह- वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (दिल्ली क्राइम 3)

टेलर स्विफ्ट– इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
जेम्स कैमरून– वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान
अवतार: फायर एंड ऐश- सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म

दादा साहब दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स के बारे में जानकारी

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है। जबकि दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (DPIFF) एक निजी संस्था की तरफ से आयोजित फिल्म महोत्सव पुरस्कार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button