अंतर्राष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज टैक्स प्लान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति, अमेरिका को बताया ‘समुद्री डाकू’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20% का भारी टोल लगाने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी इस प्लानिंग पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा भड़क गए हैं. लूला ने ट्रंप के इस कदम को ‘डकैती’ करार दिया है.

दरअसल ट्रंप ने ऐलान किया था कि अमेरिका ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रक्षक’ के रूप में काम करेगा. लूला ने ट्रंप की इस ऐलान पर तंज करते हुए कहा, ‘पुराने समय में, इसी चीज को डकैती कहा जाता था.’

ब्राजिलियाई राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका को एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग के जरिए होने वाले ट्रांसपोर्टेशन के लिए पैसे मांगने का कोई हक नहीं है.

अमेरिका खुद ‘लुटेरा’ न बने: लूला डा सिल्वा

हॉर्मुज पर अमेरिका के कंट्रोल करने और वहां से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलने का प्लान लूला को बिल्कुल रास नहीं आया है. उन्होंने इंटरनेशनल रूल्स का हवाला देते हुए अमेरिका को कड़ी नसीहत दी है. राष्ट्रपति लूला ने कहा, ‘अमेरिका जैसा एक बड़ा और अहम देश… अब खुद एक पायरेट (समुद्री लुटेरा) नहीं बन सकता है.’

उन्होंने वॉशिंगटन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप सरकार दूसरों की तकलीफों से मुनाफा कमाने की कोशिश कर रही है. लूला के मुताबिक होर्मुज लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय नैविगेशन के लिए खुला रहा है और वहां से गुजरने वाले जहाजों को कभी भी इस तरह का कोई टोल नहीं देना पड़ा है.

ट्रंप ने किया था 20 प्रतिशत टोल का ऐलान

बता दें कि ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था, ‘होर्मुज स्ट्रेट खुला है और ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा. हम द ईरानी ब्लॉकेड को फिर से शुरू कर रहे हैं, जिसका नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि ये सिर्फ ईरान के जहाजों या कस्टमर्स को अंदर आने या बाहर जाने से रोक रहा है. बाकी सभी देश स्ट्रेट का सही और खुला इस्तेमाल कर सकेंगे.’

ट्रंप ने आगे कहा था कि अमेरिका को अब से ‘द गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट’ के नाम से जाना जाएगा, लेकिन इस तरह, और निष्पक्षता के तौर पर, दुनिया के इस बहुत अस्थिर हिस्से को सुरक्षा देने के काम के लिए जरूरी सभी खर्चों के लिए, भेजे गए सभी कार्गो पर 20% की दर से, रीइंबर्स किया जाएगा. प्रोसेस तुरंत शुरू होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button