मनोरंजनसिनेमा

मृणाल ठाकुर के ‘मर्दाना मसल्स’ वाले वायरल वीडियो के बीच बिपाशा बसु का क्रिप्टिक पोस्ट- इस पुरानी सोच को…

मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें वो बिपाशा बसु को ‘मर्दाना’ और ‘खुद से बेहतर’ बता रही हैं। उनका ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। बिपाशा की बॉडी शेमिंग करने के लिए उनकी खूब आलोचना हुई। इस पर बिपाशा ने भी रिएक्ट किया था। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बॉलीवुड सेलेब्स के करीबी ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने भी अपना रिएक्शन दिया है।

मृणाल ठाकुर का ये पुराना वीडियो तब का है, जब वो ‘कुमकुम भाग्य’ टीवी सीरियल में काम करती थीं। वो को-एक्टर अर्जित तनेजा के साथ इंटरव्यू दे रही थीं। तभी उन्होंने बिपाशा बसु का जिक्र किया और उन्हें ‘मर्दाना’ कहा। उन्होंने खुद को बिपाशा से बेहतर बताया। इस पर ओरी ने मृणाल पर निशाना साधा है।

ओरी का मृणाल ठाकुर पर रिएक्शन

ओरी को इंस्टाग्राम पर एक रील मिली, जिसमें मृणाल बिपाशा के बारे में बात कर ही थीं। ये देख ओरी हैरान रह गए। उन्होंने मृणाल पर मजाकिया अंदाज में कॉमेंट किया। उन्होंने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हाहाहा! इस औरत ने फूंक रखा है क्या!’ साथ में हंसने वाले इमोजी भी बनाए हैं।

बिपाशा बसु का रिएक्शन

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा। इसमें उन्होंने मसल्स वाली लड़कियों का जिक्र किया है। फैंस दावा कर रहे हैं कि ये मृणाल को उनका जवाब है। वो लिखती हैं, ‘मजबूत महिलाएं एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। अपनी मसल्स बढ़ाओ, क्योंकि ये आपको अच्छी फिजिकल और मेंटल हेल्थ देने में मदद करेगा। हमें पुरानी सोच को तोड़ना होगा कि महिलाओं की मसल्स नहीं हो सकती है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button