अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

झांसी में बड़ा हादसा, सुखनई नदी में पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत

झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां रानीपुर देवरिपुरा गांव में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, उनका पुत्र, भतीजा, भांजा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा नदी में एक-दूसरे को बचाने के प्रयास के दौरान हुआ.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, कई थानों की पुलिस और स्थानीय गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे. गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

एक-दूसरे को बचाने में गया पूरा परिवार

सुखनई नदी के किनारे परिवार के लोग श्राद्ध कर्म की रस्म निभा रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ने से यह दुखद घटना घटी. उसे बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे पानी में उतरते चले गए और हादसे का शिकार हो गए.

इलाके में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

एक ही परिवार के पांच लोगों की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक छा गया है. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button