उत्तराखंडराज्‍य

रुद्रपुर को फायरिंग से दहलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार बरामद, ये है तोड़फोड़ की पूरी कहानी

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिव एन्क्लेव, गंगापुर रोड में 24 सितंबर की रात हुई फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो तमंचे और तीन कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की घटनास्थल पर परेड भी कराई। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि 24 सितंबर की रात शिव एन्क्लेव में हुई घटना के संबंध में 25 सितंबर को बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसएसआई मुकेश मिश्रा को विवेचना सौंपी गई। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एफसीआई गोदाम के सामने किच्छा रोड स्थित खाली चाय के खोखे के पास से नंदू पुत्र सालिक राम निवासी नई बस्ती खानपुर, बिलासपुर, रामपुर यूपी, सोहेल पुत्र मो. उमर निवासी सिरौलीकलां, थाना पुलभट्टा, हाल निवासी आजादनगर, ट्रांजिट कैंप और सुमित अधिकारी उर्फ बंगाली पुत्र हरीश चंद्र अधिकारी निवासी भदईपुरा, ट्रांजिट कैंप को गिरफ्तार किया। नंदू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। सुमित और सोहेल के पास से 315 बोर के एक-एक तमंचे और एक-एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र, जितेंद्र खत्री, अपर उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बवाड़ी, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और कांस्टेबल हिमांशु आर्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button