“निक्की भाटी हत्याकांड: पति विपिन की जमानत याचिका”

- निक्की भाटी हत्याकांड में पति विपिन की जमानत याचिका
- ग्रेटर नोएडा में 21 अगस्त 2025 को हुई थी घटना
- दहेज व प्रताड़ना के आरोप, अन्य आरोपियों को जमानत
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली अंतर्गत सिरसा गांव निवासी निक्की भाटी हत्याकांड मामले में आरोपी पति विपिन भाटी की जमानत याचिका पर 16 फरवरी को जिला अदालत में सुनवाई होगी।
घटना 21 अगस्त 2025 को सिरसा गांव में हुई थी। पारिवारिक विवाद के दौरान आरोपी पति विपिन भाटी ने पत्नी निक्की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी थी। अस्पताल में निक्की की मौत हो गई थी। बहन कंचन भाटी ने विपिन व सास-ससुर समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पति को मुठेभड़ में किया था गिरफ्तार
आरोप था कि दहेज की मांग पूरी न होने और सोशल मीडिया पर ब्यूटी पार्लर का प्रचार करने पर निक्की को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने आरोपी पति को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
इस मामले में अब तक निक्की की सास दया, ससुर सतवीर, जेठ रोहित को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अब विपिन की ओर से जमानत के लिए आवेदन किया गया है।



