उत्तर प्रदेशराज्‍य

भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर भाई-बहन की मौत; पांच घायल

यूपी के मथुरा में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. कोसीकलां के निकासा चौराहे पर हाजी मंगा वाली पुरानी दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. हादसे में 8 लोग मलबे में दब गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्‍पताल पहुंचाया है. अस्‍पताल में चिकित्‍सकों ने दो मासूम भाई-बहनों को मृत घोषित कर दिया.

हादसे में 8 लोग नीचे दबे 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गईं. इमारत में नीचे के हिस्से में सहजाद, उनकी पत्नी तेजीवारा, 12 वर्षीय पुत्र आहिल और 6 वर्षीय पुत्री माहिरा रहते थे, जबकि ऊपरी मंजिल पर साबिर उर्फ पव्वा, उनकी पत्नी गुड्डी और भाई इमरान का परिवार रहता था. अचानक ढहान होने से दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया. मलबे में सभी लोग दब गए.

एक घंटे बाद मलबे से निकाला जा सका 

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी. पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे तक संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला. घायलों को तत्काल कोसीकलां सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने आहिल और माहिरा को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में सहजाद और गुड्डी की हालत नाजुक बताई जा रही है. अन्य घायलों का इलाज जारी है.

एसडीएम ने जर्जर भवनों को गिरवाने का आदेश दिया

हादसे के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर भवन को पूरी तरह से गिरवाने का आदेश दिया, ताकि आगे किसी भी तरह का खतरा न रहे. एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि मलबे में दबे सभी लोगों को समय रहते निकाल लिया गया, लेकिन दो मासूमों की जान नहीं बच सकी. पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं. बता दें कि मथुरा कुछ महीनों पहले भी मकान ढहने से कई लोगों की मौत हो गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button