एनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर मार्केट में एक दुकान में लगी आग, धुएं में अंदर फंसे एक युवक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट शाहबेरी में उस समय हड़कंप मच गया जब फर्नीचर मार्केट में लकड़ी की कटिंग करने वाली दुकान में भीषण आग लग गई. आग ने देखते ही देखते इतना विकराल रूप ले लिया कि इस आग में दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट होने से इस आग की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है..

दम घुटने पर एक व्यक्ति की मौत

चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत शाहबेरी में सीएनसी लकड़ी कटिंग करने वाली दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना पर तत्काल फायर सर्विस यूनिट तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा विद्युत विभाग से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई.

दोनों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया

फायर सर्विस यूनिट द्वारा दुकान के अंदर फंसे 2 व्यक्तियों अल्तमस और अमन को रेस्क्यू कर मूर्छित अवस्था में दुकान से बाहर निकाला गया, तथा उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा अल्तमश को मृत घोषित कर दिया गया एवं अमन को उपचार हेतु सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है. आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है. अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

सीएफओ का बयान

चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कुल 7 गाड़िया रवाना की गई, परंतु आग एक ही गाड़ी से बुझा दिया गया. बाक़ी गाड़ियो की जरूरत नहीं पड़ी. दो लोग दुकान के अंदर सो रहे थे. दोनों व्यक्ति आग से नहीं बल्कि धुएं से दम घुटने से घायल हुए थे. जिन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया. जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति खतरे से बाहर हैं. सभी पहलुओं को ध्यान मे रखते हुए मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button