इस राज्य में खोल लें होम स्टे, सरकार से सीधे खाते में मिलेंगे ₹11 लाख; आज ही करें आवेदन

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार ने एक नई पहल को लागू की है. इस योजना के तहत लोग अब गांवों में रहने वाले लोग अपने घर के कमरों को होमस्टे में बदलकर पर्यटकों को ठहरने की सुविधा दे सकते हैं और कमाई कर सकते हैं.
होमस्टे प्रोत्साहन योजना का खास मकसद ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार नया अवसर तैयार करना है. इसके लिए आपको सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भी मिलेगी, ताकि आप आसानी से होमस्टे शुरू कर सकें और पर्यटन से जुड़कर अतिरिक्त आय कमा सकें.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ खासकर उन लोगों के लिए है, जो अपने घर को होमस्टे के रूप में विकसित करना चाहते हैं या फिर कोई अपने पास मौजूद संचालित होमस्टे को बेहतर बनाना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप सरकारी कर्मचारी, संविदाकर्मी या केंद्र/राज्य सरकार में कार्यरत है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकतें हैं. सरकार ने इस योजना को खास तौर पर ग्रामीण लोगों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई है.
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
- होमस्टे संचालकों को प्रति कमरे 2.5 लाख तक की सब्सिडी देगी.
- सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को अधिकतम 10 लाख तक की सब्सिडी मिलेगी.
- वहीं महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और 18 से 25 साल के युवाओं को अतिरिक्त 25 हजार अतिरिक्त फायदा दिया जाता है.
- जिससे सामान्य सहायता राशि 11 लाख तक पहुंच सकती है.
आवेदन करने के तरीके
सबसे पहले आप अपने पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता और भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज जरूर रखें. उसके बाद आप https://tourism.bihar.gov.in/ बिहार टूरिज्म के ऑफिसियल पोर्टल पर जा कर रजिस्ट्रेशन करें और उस पर अपना मोबाइल नंबर डाल कर साइन अप करें. इसके बाद आप अपनी सभी जानकारी भर कर सबमिट करें. वेरिफिकेशन होने की बाद आप इस का लाभ उठाया सकते है.



