एनसीआरनोएडा

नोएडा में अब एम्बुलेंस के रास्ते में नहीं आएगा ट्रैफिक का रोड़ा! पुलिस कमिश्नर की बड़ी पहल से बचेगी मरीजों की जान

OPERATION FAST: जिंदगी बचाने के लिए नोएडा पुलिस का बड़ा कदम

नोएडा में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और ट्रैफिक जाम के कारण होने वाली देरी को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब एम्बुलेंस को जाम से निकालने के लिए 24 घंटे विशेष ट्रैफिक क्लियरेंस सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है।
🔴 ट्रैफिक कंट्रोल रूम में बनेगा विशेष सेल।
🔴 एम्बुलेंस के लिए 24 घंटे मिलेगी ट्रैफिक क्लियरेंस सुविधा।
🔴 विशेष हेल्पलाइन नंबर 9218981716 जारी।
🔴 एम्बुलेंस के निर्धारित रूट पर पहले से तैनात रहेगी ट्रैफिक पुलिस।
🔴 चिल्ला बॉर्डर से मैक्स और फोर्टिस अस्पताल तक करीब 12 किलोमीटर का ट्रायल महज 10 मिनट में पूरा किया गया।
गोल्डन ऑवर में मिलेगी जिंदगी को नई उम्मीद!
सड़क हादसे या किसी गंभीर मेडिकल इमरजेंसी में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में एम्बुलेंस को ग्रीन कॉरिडोर जैसी सुविधा देकर अस्पताल तक जल्द पहुंचाना कई जिंदगियां बचाने में मददगार हो सकता है।
नोएडा पुलिस की OPERATION FAST पहल सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का प्रयास नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर इलाज दिलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
जब हर सेकंड कीमती हो, तब रास्ता मिलना जरूरी है!
नेशनल टुडे मीडिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button