अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में 1600 करोड़ की बिजली चोरी में सिर्फ दो गिरफ्तारियां, ACP हटाए गए और थाना प्रभारी निलंबित

नोएडा में बिजली विभाग से जुड़े एक मामले की जांच में लापरवाही सामने आने पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-63 थाना प्रभारी अमित काकरान को निलंबित कर दिया है।

वहीं, बिसरख सर्किल के एसीपी कमलेश कांत उर्फ केके वर्मा को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह पवन कुमार को बिसरख का नया एसीपी बनाया गया है। सेक्टर-63 थाने में नए प्रभारी की तैनाती जल्द होगी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बिजली विभाग से जुड़े मामले में सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज हुआ था। इसकी जांच की जिम्मेदारी बिसरख एसीपी के पास थी। जांच में लापरवाही मिलने पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

त्योहारों से पहले कई थानों के प्रभारी बदलने की तैयारी

दीपावली समेत अन्य त्योहारों को देखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की तैयारी है। चर्चा है कि छह से अधिक थानों के प्रभारी बदले जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

क्राइम मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार देर रात क्राइम मीटिंग कर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ाने, गश्त तेज करने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button