खेलमनोरंजन

रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैचः टिकटों की कीमत घोषित, जानें, कितने तक होंगे टिकट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. वेस्टइंडीज क्रिकेट के आधिकारिक कार्यक्रम में भी 9 अक्टूबर को रांची में दूसरे T20I की पुष्टि की गई है. इस मुकाबले को लेकर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने टिकटों की श्रेणीवार दरें जारी कर दी हैं. टिकट की कीमत 1600 से शुरू होकर 18000 रुपये तक है. आम दर्शकों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बिक्री की तारीख और प्रक्रिया की जानकारी JSCA की ओर से अलग से जारी की जाएगी.

किस स्टैंड का कितना टिकट?

JSCA की घोषित दरों के अनुसार अलग-अलग स्टैंड के टिकट की कीमत विभिन्न है. इसमें

  • ईस्ट एवं वेस्ट हिल: ₹1600
  • विंग A: लोअर टियर ₹3,000, अपर टियर ₹2,000
  • विंग B: लोअर टियर ₹3,500, अपर टियर ₹2,500
  • विंग C: लोअर टियर ₹3,000, अपर टियर ₹2,000
  • विंग D: लोअर टियर ₹3,000, स्पाइस बॉक्स ₹2,500
  • अमिताभ चौधरी पवेलियन, प्रीमियम टेरेस: ₹4,500
  • डोनर्स एन्क्लोजर: ₹4,000
  • धोनी पवेलियन का टिकट ₹10 हजार
  • हॉस्पिटैलिटी श्रेणी में MS धोनी पवेलियन के लग्जरी पार्लर का टिकट ₹10,000 रखा गया है
  • इसके अलावा कॉरपोरेट बॉक्स ₹8,000
  • हॉस्पिटैलिटी बॉक्स ₹9,000
  • कॉरपोरेट लाउंज ₹15,000
  • प्रेसीडेंशियल एन्क्लोजर ₹18,000 का है

आम दर्शकों को कब मिलेगा टिकट?

JSCA के मानद सचिव सौरभ तिवारी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आम दर्शकों के लिए टिकट की ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री की तारीख, काउंटर और बुकिंग प्रक्रिया की घोषणा अलग से की जाएगी. इसलिए फिलहाल टिकट बिक्री शुरू होने की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.

JSCA सदस्यों के लिए क्या है व्यवस्था?

JSCA के लाइफ मेंबर्स, संबद्ध जिलों, स्कूलों, क्लबों और संस्थानों के लिए टिकट से जुड़ी अलग व्यवस्था की गई है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार सदस्यों को 2 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे तक टिकट के लिए निर्धारित ईमेल पर अनुरोध भेजना होगा. टिकट संग्रह के लिए 5 अक्टूबर को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम और 6 अक्टूबर को रांची के JSCA स्टेडियम के एमएस धोनी पवेलियन साउथ गेट पर व्यवस्था रहेगी. टिकट लेते समय JSCA फोटो आईडी या वैध पहचान पत्र दिखाना होगा. टिकट के साथ टी-शर्ट दिए जाने की भी जानकारी है.

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत vs वेस्टइंडीज का दूसरा T20 9 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम रांची
में शाम 7 बजे से ये मुकाबला होगा. JSCA ने 9 अक्टूबर के मुकाबले के लिए स्टेडियम में सुरक्षा, टिकटिंग और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े काम भी शुरू कर दिए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button