9.50 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

नई दिल्ली. एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए आपको ₹9.50 प्रति सिलेंडर ज्यादा देने होंगे. 5 किलोग्राम वाले नॉन डोमेस्टिक सिलेंडर का रेट भी दो रुपये बढ़ाकर ₹762 से ₹764 करर दिया गया है. सामान्य 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर आौर XTRALITE का रेट भी स्थिर है. कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल रेस्टोरेंट, होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. राहत की बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा नए रेट के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसका भाव ₹2,738.00 से बढ़कर ₹2,747.50 हो गया है. चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. मुंबई में पहले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2691.50 रुपये का था जो अब बढकर 2701 रुपये का हो गया है. चेन्नई में अब यह सिलेंडर ₹2,906.00 के मुकाबले ₹2,916.50 का मिलेगा. यहां ₹10.50 की बढ़ोतरी हुई है.
लखनऊ-पटना एलपीजी रेट
गुरुग्राम, नोएडा, लखनऊ और पटना में LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. गुरुग्राम में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब ₹2,764 में मिलेगा. घरेलू 14.2 किलो वाला सिलेंडर पुराने रेट यानी ₹951 में ही मिलेगा. नोएडा में 19 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत ₹2,747.50 और 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹939.50 है. लखनऊ में 19 किलो के LPG सिलेंडर की कीमत अब ₹2,870 रुपये हो गई है. पटना में कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट अब बढकरर ₹3,044 है हो गया है.
अगस्त में घटा था रेट
1 अगस्त को 19 किलो वाले करमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती की गई थी. कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई थी. वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये कम हुई थी. कटौती के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये तो दिल्ली में ₹2,728 रुपये का हो गया था.



