अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर की हत्या, 9 साल पहले हुई थी लव मैरिज

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया. जब लोगों द्वारा एक महिला का शव घर के अंदर देखा गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति द्वारा की गई है और हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों द्वारा कई टीमें बनाई गई है.

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि

आज बुधवार को थाना दादरी पर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोहित पुत्र अनूप निवासी ग्राम चिटहेरा द्वारा अपनी पत्नी कविता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी गई है. इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो द्वारा करीब 9 वर्ष पहले लवमैरिज की गयी थी. अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है. हत्या किस कारण से की गई इसकी भी जांच की जा रही हैं.

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, जिसमें सामने आया है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है, अन्य तत्वों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी. वही इस संबंध में अभी मृतका के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, शिकायत प्राप्त होने पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अन्य आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार दबिश देने का काम कर रही है. आरोपी कि गिरफ्तारी के बाद स्थिति साफ हो पाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button