एनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में फूड प्वाइजनिंग से बेटी की मौत, मां और बेटे की हालत गंभीर; पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज

ग्रेटर नोएडा में खाना खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 8 साल की दीपांशी और 6 साल के प्रिंस की मौत हो गई। वहीं बच्चों की मां रूबी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला रविवार रात रबूपुरा कस्बे का है।

खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार रबूपुरा कस्बे के शांति नगर मोहल्ले में रहने वाली रूबी (35), उनकी 8 वर्षीय बेटी दीपांशी और 6 वर्षीय बेटा प्रिंस रविवार रात घर पर खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात अचानक तीनों की तबीयत खराब होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तीनों को गंभीर हालत में भर्ती कर लिया।

इलाज के दौरान दोनों बच्चों की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान पहले दीपांशी और बाद में उसके छोटे भाई प्रिंस की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। वहीं उनकी मां रूबी का इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कारण अब तक स्पष्ट नहीं

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में तबीयत बिगड़ने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार परिजनों ने अभी तक किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन, जहरीले भोजन या किसी साजिश की आशंका नहीं जताई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चिकित्सकीय जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button