एनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोसाइटी ने बढ़ाया 40% मेंटेनेंस चार्ज; सड़क पर उतरे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में निवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इको विलेज 1 सोसाइटी के निवासी सुबह इकट्ठा हुए और उनके द्वारा सोसाइटी में ही पैदल मार्च करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया. निवासियों के द्वारा मेंटेनेंस एजेंसी वाईजी फैसिलिटी के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया. उनके द्वारा गेट पर जाकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया गया.

इस सोसाइटी के निवासियों ने प्रदर्शन करते हुए बताया कि पहले इस एजेंसी के द्वारा 2.36 रुपए प्रति वर्ग फुट के हिसाब से मेंटेनेंस शुल्क वसूला जा रहा था लेकिन अब इन लोगों के द्वारा 89 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है.   नई दर 1 जून से लागू करने की घोषणा भी कर दी गई है, उसी को लेकर निवासियों में काफी रोष है.

सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं के लिए रेजिडेंस परेशान

सोसाइटी के निवासी जीत बहादुर सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में ग्रेविटी एजेंसी को हटाकर वाईजी फैसिलिटी को नियुक्त किया गया था. इन्होंने आश्वासन दिया था कि 8 महीने तक मेंटेनेंस शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. लेकिन उसके बावजूद भी इन्होंने बिना नोटिस दिए बढ़ोतरी कर दी जबकि सोसाइटी की मूलभूत सुविधाओं के लिए रेजिडेंस को जूझना पड़ रहा है.

मेंटेनेंस एजेंसी जल्द ही लेगी फैसला

निवासियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के द्वारा जाकर मामले को शांत कराया गया.अब इस मामले में मेंटेनेंस एजेंसी ने जल्द इस मामले में अपना फैसला लेने की बात कही है. वहीं निवासियों ने कहा कि इस तरह की बढ़ोतरी उनके द्वारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी अगर यह वापस नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button