उत्तर प्रदेशराज्‍य

योगी कैबिनेट विस्तार: खत्म नहीं हो रहा नए मंत्रियों को विभाग मिलने का इंतजार, कहां फंसा पेंच

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के 2.0 कार्यकाल का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन नए मंत्रियों के विभागों का अब तक कोई अता-पता नहीं है. शपथ ले चुके माननीय मंत्री फिलहाल सिर्फ अपने खाली चैंबरों, सरकारी बंगलों और चमचमाती सरकारी गाड़ियों तक ही सीमित हैं और उनके विभागों का अब तक कोई अता पता नहीं है.

उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा हो जाएगा, लेकिन हकीकत यह है कि ये इंतजार समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा.

माना जा रहा है PWD यानी पथ निर्माण विभाग, नगर विकास, स्वास्थ्य और सूचना जैसे विभागों को लेकर पेच फंस गया है. मैराथन मंथन के बावजूद विभाग बंटवारे का कोई फार्मूला नहीं निकल पा रहा है.

सिर्फ नए मंत्रियों को मिलने वाले विभाग नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम के विभाग बदलने को लेकर भी चर्चा तेज है. सूत्रों की माने तो डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक के विभाग बदलने और बड़ा  विभाग सौंपने साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी बड़ा विभाग देने की तैयारी है. सीएम योगी भी लखनऊ की बजाय गोरखपुर में है और माना जा रहा है रविवार शाम या सोमवार को हो सीएम इस पर कोई फैसला लेंगे.

उधर अखिलेश यादव अब हर दिन मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे की  देरी को लेकर चुटकी ले रहे हैं.विभाग बंटवारे में हो रही देरी पर अखिलेश यादव ने इसे डबल इंजन के डब्बों का टकराव करार दिया है और तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली की पर्ची अभी आई नहीं है तो मंत्री इंतजार करें. बरहाल पहले मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हुई और अब विभागों के बटवारे में देरी हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button