उत्तर प्रदेशराज्‍य

सिपाहियों का अपमान हुआ तो ठीक नहीं होगा, सिंघम स्टाइल में पहुंचे सीओ ने किसान नेता की लगाई क्लास

सेंट्रल मार्केट प्रकरण को लेकर कई व्यापारी नेता और किसान नेता कलेक्ट्रेट पर धरना देने पहुंचे। इस दौरान सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और एडीएम सिटी बृजेश सिंह भी ज्ञापन लेने पहुंचे।

बातचीत के दौरान किसान नेता और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसमें किसान नेता पर एसएसआई को धमकाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दरोगा को धमकाने के बाद सीओ सिविल लाइन किसान नेता को लताड़ते नजर आ रहे हैं।विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन ने कहा कि पुलिस के जवान यहां किसी की धमकी सुनने के लिए खड़े नहीं है, अगर यहां मेरे किसी सिपाही का अपमान हुआ तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। बातचीत सम्मानजनक तरीके से कीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button