मनोरंजनसिनेमा

समय रैना ने ‘टॉक्सिक’ पर ली हुमा कुरैशी की चुटकी, मिला ये जवाब, अब ‘कॉफी विद करण’ में धमाका करेंगे कॉमेडियन?

समय रैना का पॉपुलर और विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ फिर चर्चा में है. शो के हालिया एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी बतौर गेस्ट शामिल हुईं. इस दौरान शो के होस्ट समय रैना और हुमा के बीच ऐसी मजेदार नोकझोंक देखने को मिली. जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों की तीखी-मीठी बातचीत ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है.

मामले की शुरुआत तब हुई, जब शो के दौरान हुमा कुरैशी की प्रोफेशनल लाइफ और फिल्मों की बातचीत शुरू हुई. समय रैना ने हुमा की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर एक हल्का-फुल्का तंज कसा. समय ने फिल्म के कलेक्शन और उसकी जर्नी को लेकर मजाक किया. जिसका मकसद शो में थोड़ा ह्यूमर जोड़ना था. हालांकि, समय को यह अंदाजा नहीं था कि हुमा इस तंज का इतनी जल्दी और मजेदार तरीके से जवाब देंगी.

हुमा कुरैशी ने दिया समय को जवाब

समय रैना के इस ताने पर हुमा कुरैशी बिल्कुल भी पीछे नहीं हटीं. उन्होंने समय पर ऐसा करारा पलटवार किया कि वहां मौजूद लोग और बाकी पैनलिस्ट भी हैरान रह गए. हुमा ने बहुत ही कूल अंदाज में कॉमेडियन को कहा कि- ”मैंने तो फिल्म की, जिसका नाम ही टॉक्सिक था, पर आप तो रियल लाइफ में ही इतने टॉक्सिक हो.” एक्ट्रेस का यह बेबाक और कॉन्फिडेंट जवाब सुनकर स्टूडियो में मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए और तालियां बजाने लगे. हालांकि, आखिर में समय रैना फिर कहते हैं कि कम से कम लोग मुझे देखते तो हैं.

फैन्स और नेटिजन्स दोनों इस कॉमिक टाइमिंग और ऑन-स्पॉट ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खैर, बताते चलें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सीजन 2 की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई थी. शो के पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसका दूसरा सीजन लॉन्च किया था. यह अपने रोस्ट फॉर्मेट, तीखे ह्यूमर और सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले क्लिप्स के लिए जाना जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button