Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

*बुलंदशहर: मकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और चोरी का आरोप, बुजुर्ग मां के साथ मारपीट का भी दावा; पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

स्याना (बुलंदशहर)। ग्राम बरौली वासदेवपुर में मकान में जबरन घुसकर तोड़फोड़, घरेलू सामान चोरी करने और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है।

पीड़ित अर्जुन सिंह राघव ने राजेश कुमार, नितिन, अविषेक और श्वेतू पर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर सहित पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र सौंपकर FIR दर्ज कराने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को आरोपियों ने कथित तौर पर मकान के दरवाजे, ताले और दीवार तोड़ दिए। इसके बाद सबमर्सिबल मोटर, सीलिंग फैन सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने अपनी माता के साथ मारपीट और अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया है।

अर्जुन सिंह का कहना है कि राजेश कुमार द्वारा पूर्व में उन्हें जान से मारने और गोली मारने की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने अपने माता-पिता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

*पीड़ित की पुलिस प्रशासन से प्रमुख मांगें:
– नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
– चोरी हुए सामान की बरामदगी कराई जाए।
– आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच हो।
– पीड़ित और उसके माता-पिता को सुरक्षा प्रदान की जाए।
– पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि बुलंदशहर पुलिस इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करती है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button