अपराधएनसीआरगाजियाबाद

गाजियाबाद से 6 संदिग्ध जासूस पकड़े, PAK भेजते थे लाइव वीडियो; दिल्ली में लगा रखा था IP सोलर कैमरा

गाजियाबाद। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गैंग की महिला लीडर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के ठिकानों और अन्य संवेदनशील स्थानों के वीडियो और फोटो बनाकर विदेशी नंबरों पर भेजते थे। इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे और वे अन्य युवाओं को भी इस काम के लिए लालच देकर जोड़ रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में विदेशी नंबरों के साथ चैट और संवेदनशील स्थानों की फोटो-वीडियो भी मिली हैं। दो दिन पहले ही नाहल गांव में भी जेल भेजे गए हैं।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि देश विरोधी गतिविधियों वालों को गिरफ्तार करके बड़े नेटवर्क की कमर तोड़ी है। देश की सुरक्षा को गंभीरता से लिया है।

आईपी सोलर कैमरे लगाकर इकट्ठा करते थे जानकारी

उन्होंने कहा कि ये लोग वहां की सूचना दुश्मन देश को देने के लिए सेंसेटिव स्थानों पर आईपी सोलर कैमरा लगाते थे। ये बहुत अधिक संख्या में कैमरे लगा चुके थे। इंडियन आर्मी कैंट, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थान हैं। व्हाट्सऐप के जरिए ये पाकिस्तानी के लोगों से संपर्क में थे। वो इनको पार्सल भी भेजते थे और ये मीडियेटर की तरह काम करके उस पार्सल को अन्य बताए स्थान पर भेज देते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button