एनसीआरग्रेटर नोएडा

नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सुरक्षा कड़ी, क्षेत्र में लगाए गए 46 CCTV कैमरे

ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान ट्रैफिक और अन्य गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट के बाहरी हिस्से में 46 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एक्सपो मार्ट के अंदर की व्यवस्था इससे अलग है। साथ ही, इलाके को जगमग करने लिए 15 स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसके समाधन के लिए एक टीम गठित की गई है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास स्थित सभी गोलचक्कर और कार्यक्रम स्थल की तरफ आने वाली सभी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम पूरा हो गया है।

नासा पार्किंग में प्रवेश और निकास द्वार पर भी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को पुलिस प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कंट्रोल रूप से जोड़ा गया है। इसकी मदद से पार्किंग स्थल, वाहनों की आवाजाही समेत अन्य गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को जरूरी जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाने का काम चल रहा है। कैमरे का परीक्षण शुरू कर दिया गया है, ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके। किसी भी रास्ते पर अंधेरा न रहे, इसके लिए खराब स्ट्रीट लाइट को सही करने के साथ 15 स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। कार्यक्रम के दौरान विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीम पूरे समय मौके पर तैनात रहेगी। दिक्कत होने पर तुरंत समस्या का समाधान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button