मनोरंजनसिनेमा

3 राज्य, 3 कहानियां और प्यार के नाम पर धर्मांतरण, ‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर में दिखा इस्लामीकरण का खौफनाक मंजर

विपुल अमृतलाल शाह और उनके बैनर ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के सपोर्ट से बनी ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ का दमदार ट्रेलर आखिरकार सामने आ गया है। यह हाल के सालों की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक की वापसी का संकेत है। 2022 की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का यह अगला पार्ट एक ऐसी कहानी का वादा करता है जो पहले से कहीं ज्यादा डार्क और बड़ी है, जो कई राज्यों और निजी त्रासदियों को समेटे हुए है। फिल्म के ट्रेलर में इसकी झलक देखने को मिल रही है। फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने एक गहरा संदेश देने की भी कोशिश की है।

मेकर्स ने किया ये पोस्ट

​सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘उन्होंन हमारी बेटियों को टारगेट किया, उन्होंने भरोसा तोड़ा, उन्होंने भविष्य खराब किया है। इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे, ये कहानी अब आगे बढ़ेगी। इस बार सहेंगे नहीं लड़ेंगे। द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड का ट्रेलर सामने आ गया है। फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

ट्रेलर में दिखी कहानी की झलक

ट्रेलर की शुरुआत एक रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी से होती है: जिसमें कहा गया है कि अगले 25 सालों में भारत एक इस्लामिक स्टेट में बदल सकता है। इसके तुरंत बाद कहानी राजस्थान की तरफ मुड़ती है, जहाँ एक परेशान हिंदू परिवार पुलिस स्टेशन में पोक्सो (POCSO) शिकायत दर्ज कराने पहुँचता है। उनका आरोप है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है। उन माता-पिता का दर्द और बेबसी आगे आने वाली कहानी का माहौल सेट कर देती है। ​वहाँ से कहानी मध्य प्रदेश पहुँचती है, जहाँ कथित तौर पर एक हिंदू युवती को धोखे से शादी के जाल में फंसाया जाता है, और फिर उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। उसकी खामोश तकलीफ और अकेलापन, धोखे और टूटे हुए भरोसे की एक डरावनी तस्वीर पेश करते हैं।

फिर केरल पहुंचती है कहानी

कहानी का तीसरा हिस्सा हमें वापस केरल ले जाता है। यहां एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड के सामने लिव-इन रिलेशनशिप का प्रस्ताव रखता है। जब वह लड़की साफ तौर पर कह देती है कि वह अपना धर्म नहीं बदलेगी, तो हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेलर में तीखी बहस और टकराव के सीन दिखाए गए हैं, जहाँ उस पर अपने विश्वास को छोड़ने का दबाव बनाया जाता है, जो पहचान, आस्था और निजी आजादी के बीच की जंग को दर्शाता है।

फिल्म में नजर आने वाली स्टारकास्ट

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा की झकझोर देने वाली कहानी को सामने लाती है। उनकी जिंदगी तब एक खौफनाक मोड़ लेती है जब उन्हें तीन मुस्लिम लड़कों से प्यार हो जाता है और धीरे-धीरे उन रिश्तों के पीछे छिपा धर्म परिवर्तन का एक सोचा-समझा एजेंडा सामने आता है। ‘द केरल स्टोरी’ के जबरदस्त इम्पैक्ट के बाद, जिसने अपनी बोल्ड कहानी से पूरे देश को हिला दिया था, चुप्पी और इनकार की सीमाओं को तोड़ते हुए यह सीक्वल और भी आगे जाने का वादा करता है। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित ‘द केरल स्टोरी 2 – गोज बियॉन्ड’ के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह हैं और को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button