अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा हत्याकांड: एक युवकों की मौत, दो ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा; थाना फेस-1 प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल

नोएडा। थाना फेस-1 क्षेत्र के नया बांस, सेक्टर-15 में दिवाली की रात स्कूटी टच होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में अमित की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि दो युवक शिवम व यशपाल की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यशपाल अस्पताल के ICU में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, 8-9 नवंबर की रात नया बांस स्थित एक पार्क में आफताब उर्फ तुस्सी अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इसी दौरान अमित अपने दोस्तों शिवम, यशपाल और अन्य के साथ वहां से गुजर रहा था। आरोप है कि स्कूटी आफताब को छू जाने के बाद विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
आरोप है कि आफताब और उसके साथियों ने अमित, शिवम और यशपाल पर डंडों से हमला किया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जानकारी में अमित की मौत हुई थी, जबकि शिवम का इलाज चल रहा था। और शिवम व यशपाल की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मृतक अमित के पिता संजय की शिकायत पर थाना फेस-1 में BNS की धारा 103(1) और 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया था।
वहीं, 11 नवंबर को पुलिस ने मुख्य आरोपी आफताब उर्फ तुस्सी को सेक्टर-3 के पार्क के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना फेस-1 प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल, क्षेत्र में अपराध क्यों नहीं रुक रहे?

इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद थाना फेस-1 क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर थाना फेस-1 क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है? क्या क्षेत्र में पुलिस गश्त और अपराधियों की निगरानी पर्याप्त है?
दो युवकों की मौत और तीसरे युवक का ICU में जिंदगी की जंग लड़ना पुलिस की अपराध रोकथाम व्यवस्था की समीक्षा की जरूरत को सामने लाता है।
सवाल थाना फेस-1 प्रभारी की कार्यशैली पर भी उठ रहे हैं। आखिर क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं? क्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे?

तीन दोस्तों पर हमले ने परिवारों को झकझोरा

एक मामूली विवाद में एक युवकों की जान जाने और दो युवक के ICU में भर्ती होने की खबर से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नेशनल टुडे मीडिया
खबर वही, जो सच के साथ हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button