उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी: ‘भाजपा पूंजीपतियों की बिचौलिया सरकार’, अखिलेश यादव बोले- नीयत में कमी हो तो तपस्या सफल नहीं होती

लखनऊ। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किसान और आम जनता के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि “नीयत में कमी होने से तपस्या सफल नहीं होती।” देश का किसान नीति भी जानता है और खेती भी।

खेत, खेती और खलिहान पूंजीपतियों को सौंपने की सोच वाली सरकार का साथी बनकर किसानों के हित में कुछ हासिल नहीं किया जा सकता। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसे कानून क्यों बनाती है, जिन्हें जनता के विरोध के कारण बाद में वापस लेना पड़ता है। आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के फायदे के लिए जनता को विश्वास में लिए बिना कानून बनाती है और जनदबाव बढ़ने पर एक कदम पीछे हटती है।

भूमि अधिग्रहण से लेकर तीन कृषि कानूनों तक यही सिलसिला देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश की शक्ति और ऊर्जा अनुत्पादक संघर्षों में व्यर्थ हो रही है।

भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीके से कानून बनाने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि किसान, मजदूर और आम जनता को सम्मान और महत्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, “खेत मुस्कुराएगा तो देश मुस्कुराएगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button