अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बुलंदशहर के मदरसे में नाबालिग छात्र के साथ दो मौलाना ने किया दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में मदरसे में पढ़ाई करने गए मासूम बच्चों के साथ मौलाना ने कुकर्म किया। सूचना मिलने पर मदरसे पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के चैनपुरा मौहल्ले स्थित मदरसे में 11 वर्षीय बच्चा पढ़ाई के लिए गया गया था। आरोप है कि मदरसे के मौलाना ने मासूम के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्चे ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिवार वालों को बताई।

आरोपी ने घर पर घटना की जानकारी देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी थी। उधर घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्रान्तर्गत एक मदरसे में पढने वाले 11 वर्षीय बच्चे के साथ घटना को अनजान दिया गया है। शिक्षक शुऐब व फरहान पर बच्चे के साथ कुकर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए एक आरोपी शुऐब को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button