अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

सावन में गलती से मर गया था सांप, नाग पंचमी पर रात को अचानक निकली नागिन, फिर… लोग बोले- बदला लेने आई है

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाग पंचमी के दिन नागिन निकल आने से ग्रामीणों ने पूरी रात दहशत में काटी। ग्रामीणों द्वारा सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम नें कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ पाए, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सरौतिया निवासी प्रवेश दीक्षित के घर में नाग पंचमी के दिन नागिन निकल आई। ग्रामीणों नें बताया कि 15 दिन पूर्व ग्रामीणों से नाग मर गया था, जिस कारण नागिन अपने नाग का बदला लेने के लिए आई थी। पूरी रात नागिन ने उत्पाद मचाया और ग्रामीणों को दहशत में डाले रखा। सुबह होते ही तत्काल ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम को कॉल किया।

सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग की टीम मौका पर पहुंची और नागिन पकड़ने कर रेस्क्यू चालू कर दिया। वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद नागिन को पकड़ पाई। वन विभाग की टीम द्वारा नागिन को पकड़ने के दौरान नागिन गुस्से में फन ऊपर करके फुसकरती रही।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बरसात के मौसम के कारण घरों में चूहों के शिकार करने की वजह से सांपों के निकलने की संभावना बढ़ जाती है। नागिन ने जल्द ही में कोई शिकार नहीं किया है, जिसकी वजह से एक ही स्थान पर घूमती रही। वन विभाग की टीम द्वारा नागिन के रेस्क्यू के बाद पर परिजनों नें राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम नागिन को अपने साथ ले गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button