अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बड़े बेटे ने मां की हत्या कर बेड में छिपाया, छोटे ने पुलिस बुलाई… लटकती चुनरी से खुला राज

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। कानपुर में बेटे ने ही मां की हत्या कर शव को घर के बेड में छिपा दिया। बताया जा रहा है कि बेटा 12वीं का छात्र है और उसका किसी बात को लेकर मां से विवाद हुआ था। घटना का खुलासा छोटे बेटे के स्कूल से घर लौटने पर हुआ। जानकारी के मुताबिक महिला उर्मिला राजपूत को पुलिस ने जब बेड से निकाला तब उसकी सांस चल रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। वहीं महिला के पति के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

जानकारी के मुताबिक कानपुर में बड़े बेटे ने मां की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मरा हुआ समझकर बॉडी को बेड में छिपा दिया। छोटा बेटा स्कूल से लौटा तो उसने बड़े भाई से पूछा कि मां कहां है। बड़ा भाई कुछ नहीं बोला। वहीं, भाई काफी देर तक मां को ढूंढता रहा। जब वह कमरे में पहुंचा तो बेड से दुपट्टा बाहर निकला देखा, उसने बेड खोला तो देखा कि मां बेहोश पड़ी है। इसके बाद छोटे बेटे ने घटना की सूचना मामा और पुलिस को दी।

पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो उसने महिला की सांसे चल रही थीं। पुलिस ने महिला को फौरन अस्पताल। में भर्ती कराया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कानपुर पुलिस ने 12वीं क्लास में पढ़ने वाले बड़े बेटे को हिरासत में लिया है। रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉलोनी में रहने वाली उर्मिला कटियार (35) रनजीत सचान के साथ पिछले वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं थीं।

बर्तन धुलने की बात पर घोटा गला

उर्मिला के पति जगदीश कटियार की 18 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से उर्मिला 17 साल से रणजीत के साथ रह रही थी, उनके दो नाबालिग बेटे हैं। बड़ा बेटा 17 वर्षीय 12वीं का छात्र है और छोटा बेटा 15 साल का है। मंगलवार को पुलिस को महिला के मौत की सूचना मिली थी। जब पुलिस पहुंची तो क्षेत्र के हड़कंप मच गया। रणजीत मार्केटिंग का काम करते हैं, जिसकी वजह से अधिकतर समय बाहर रहते हैं।

छोटे बेटे ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल गया था। बड़ा भाई स्कूल नहीं गया था। मेरी ड्यूटी सुबह बर्तन साफ करने की थी। वहीं बड़े भाई का काम झाड़ू लगाना था। मैं लेट हो रहा था, इसलिए बिना बर्तन साफ किए ही स्कूल चला गया था। इस पर मां ने बड़े भाई से कहा कि वह बर्तन साफ कर दो। इस बात पर मां का बड़े भाई से झगड़ा हो गया, उसने मां का दुपट्टे से गला कस दिया। इसके मां की बॉडी को बेड में छिपा दिया। मैंने मां को बेड से बाहर निकाला, मामा नंद किशोर और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि छोटा बेटा स्कूल से लौटा तो उसने मां को बेड में बेहोशी की हालत में पाया। सूचना पर पहुंची तो महिला की सांसे चल रही थीं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बड़े बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button