अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

निवेश स्कीम में 100 करोड़ का फ्रॉड, बीजेपी नेता सूर्यकांत पर आरोप… पार्टी ने निकाला

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर कोतवाली में बरेली के भाजपा नेता और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर ली गई। केस दर्ज करवाने को लेकर पीड़ितों ने बरेली में हंगामा और प्रदर्शन किया था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टता आरोप सही पाए गए। अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के निदेशक और भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य व आरोपियों की तलाश और आगे पूरे मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दरअसल, मोटे मुनाफे का झांसा देकर बदायूं में 15 हजार लोगों से 100 करोड़ रुपये निवेश करवाया। उसके बाद अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से संचालित फाइनेंस कंपनी रातों-रात अपना दफ्तर समेट कर अचानक से फरार हो गई। जैसे ही फाइनेंस कंपनी फरार होने की भनक लोगों को लगी। तब बदायूं स्थित कंपनी के ऑफिस और निदेशक व भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य के बरेली आवास पर निदेशकों व अभिकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। बताया जा रहा है कि कंपनी का निदेशक सूर्यकांत मौर्य बरेली भाजपा का महानगर मंत्री है। बरेली का कारोबार वही देखता है।

मामला जानिए

फाइनेंस कंपनी का कार्यालय बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय शेखूपुर रोड़ पर स्थित है। ये कंपनी करीब 30 वर्षें से अभिकर्ताओं के जरिए आरडी व एफडी पर बैंकों के मुकाबले ज्यादा लाभ का झांसा देकर लोगों से निवेश करा रही थी। बीते करीब एक वर्ष से 15 हजार निवेशकों का लगभग एक करोड़ रूपया कंपनी पर बकाया था। निवेशकों के रूपये की मांग करने पर पहले तो कंपनी के जिम्मेदार टाल-मटोल कर लोगों को चकमा देते रहे। लेकिन उसके बाद अचानक से लापता हो गए और रातोंरात कार्यालय भी समेट लिया गया।

लोग बदायूं दफ्तर पहुंचे

लोगों को जब इसकी भनक लगी तो निवेश बीते दिन पहले बदायूं कंपनी के ऑफिस पहुंचे, जहां कोई नजर नहीं आया तो बरेली स्थित कंपनी के निदेशक के आवास पर पहुंच गए। प्रदर्शन और हंगामा देख पुलिस ने कार्रवाई का अश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए। बदायूं पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के निदेशक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टी की।

जांच जारी

बदायूं पुलिस ने बताया कि अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी के निदेशक सूर्यकांत मौर्य व अन्य के खिलाफ प्रथम दृष्टता जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस कंपनी का आरोपी निदेशक भाजपा नेता सूर्यकांत मौर्य और अन्य की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button