अपराधएनसीआरनोएडा

हॉर्न बजाने का विरोध करना पड़ा महंगा, सहकारी समिति के चेयरमैन को कुचलने की कोशिश

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक सहकारी समिति के चेयरमैन की कार को थार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। कनारसी गांव में शुक्रवार को हुई इस घटना में पीड़ित और उनके साथी को चोटें आईं। दोनों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कनारसी गांव के सहकारी समिति चेयरमैन शिवेंद्र उर्फ हप्पू नवादा अपनी कार को मुख्य सड़क किनारे खड़ी कर दुकान से सामान खरीद रहे थे। इसी दौरान जुनेदपुर गांव से आए थार सवार युवकों ने पीछे से लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। शिवेंद्र ने हॉर्न बजाने का विरोध किया।

इससे नाराज होकर थार के चालक अभि ने शिवेंद्र की कार को कई बार टक्कर मारी। शिवेंद्र और उनके साथी श्यामवीर कार से बाहर थे। आरोप है कि इसके बाद अभि ने थार से दोनों को कुचलने का प्रयास किया। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अभि, विक्की, योगी और दीपक के खिलाफ मामला दर्ज किया। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अभि को थार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button