
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में थाना सूरजपुर इलाके के डेल्टा-3, ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर खड़ी एक कार में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही हैं।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय सौराज के रूप में हुई है। मृतक सौराज मूल रूप से ग्राम जुमरथपुर, दिल्ली का रहने वाला था और वर्तमान में मिग्सन ग्रीन सोसायटी, थाना सूरजपुर में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात स्थानीय पुलिस लेपर्ड से डेल्टा-3 ब्लॉक में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गश्त करते हुए लेपर्ड से साईं मंदिर के गोल-चक्कर से तिराहे की ओर जाते समय पुलिस को सर्विस रोड पर एक कार खड़ी मिली। गाड़ी की पीछे की टेल लाइटें जल रही थीं।
सीट के पास एक तमंचा पड़ा था
पुलिसकर्मियों ने वाहन चालक को गाड़ी हटाने के लिए आवाज लगाई, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने पास जाकर चेक किया तो देखा कि ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति के शरीर से खून बह रहा था और सीट के पास एक तमंचा पड़ा था। पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम को घटना की जानकारी दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय पुलिस गश्त कर रही थी
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात थाना सूरजपुर क्षेत्र के डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर स्थानीय पुलिस लेपर्ड से गश्त कर रही थी, गश्त करते हुए साईं मंदिर गोल चक्कर से डेल्टा-3, ओ ब्लॉक के तिराहे की तरफ जा रहे थे कि तभी डेल्टा-3 ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर एक स्कॉर्पियो कार साइड में खड़ी दिखाई दी जिसकी बैक लाइट एवं आगे की टेल लाइट जल रही थी। तभी लेपर्ड के कर्मचारी द्वारा कार के चालक को गाड़ी को हटाने के लिए कहा गया जब कोई रिस्पांस नहीं मिला जब पास जाने पर देखा तो पाया कि गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के शरीर से रक्त बह रहा है। पुलिस को पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ।
मिग्सन ग्रीन सोसाइटी का रहने वाला था युवक
स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारी एवं फोरेंसिक टीम को सूचित किया गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सौराज (36) पुत्र प्रेमराज निवासी ग्राम जुमरथपुर, दिल्ली और वर्तमान पता मिग्सन ग्रीन सोसाइटी, थाना सूरजपुर, जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।



