उत्तर प्रदेशराज्‍य

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बोले- VB-G RAM G से बदलेगी गांवों की तकदीर, प्रयागराज को दी 3.25 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को 339 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। ग्राम सभा पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शिलापट एवं महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपीं।

डिप्टी सीएम ने जनसभा में कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सहसों में नए विकासखंड कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को सरकारी योजनाओं और विभिन्न विकास कार्यों का लाभ अब एक ही स्थान पर आसानी से मिलेगा। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। 110 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण करने के साथ ही स्वराज स्थल का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। क्षेत्रीय विधायक दीपक पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सहसों गीता सिंह एवं राकेश बहादुर सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। आयोजक एवं ग्राम सभा के प्रशासक द्वारिका मौर्य ने उप मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। जबकि भूपेंद्र मिश्रा ने गदा भेंट कर स्वागत किया।

डिप्टी सीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों राजेंद्र प्रसाद दुबे, लवकेश मिश्रा सहित अन्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विपेंद्र सिंह पटेल, अरुण सिंह यादव (डब्बू), शशांक मिश्रा, रामवीर सिंह पाल, वीरेंद्र बहादुर, संजय सिंह, उमेश तिवारी, अरुण मिश्रा, पिंटू नेता आदि रहे।

मंगल पांडेय के नाम हो प्रयागराज-बलिया मार्ग

नवयुवक ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकेश मिश्रा ने केशव प्रसाद मौर्य को अंदावा चौराहे पर अमर शहीद मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापित करने और प्रयागराज-बलिया मार्ग का नामकरण मंगल पांडेय के नाम पर किए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button