अपराधएनसीआरनोएडा

पहले मुझे नशा दिया; नोएडा में गर्लफ्रेंड ने खींच लीं कारोबारी की अश्लील तस्वीरें, वायरल किया

नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कारोबारी ने अपनी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कारोबारी का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे नशे की गोलियां देकर अश्लील तस्वीरें खींच लीं। उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता नोएडा के सेक्टर-116 के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त की रात को वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके फ्लैट पर गया था। गर्लफ्रेंड ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद वो बेहोश हो गए। इसके बाद गर्लफ्रेंड ने उनके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ऑफिस के व्हाट्सऐप ग्रुप और जी-मेल पर शेयर कर दिए।

उनके स्टाफ ने उन्हें जानकारी दी कि उनके अश्लील फोटोज ऑफिस ग्रुप में शेयर किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने महिला पर ये भी आरोप लगाया कि कि महिला ने कंपनी के नाम पर रुपये उधार ले रखे हैं। इसके अलावा कंपनी से लोन भी ले रखा है। अब महिला कंपनी का लोन और उधार लिए गए पैसे न चुकाने के लिए ऐसा कर रही है। जब पीड़ित ने आरोपी महिला से इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो महिला ने उन्हें झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।

इस बारे में नोएडा पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि पीड़ित और आरोपी दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। एक छोटी-सी कंपनी में दोनों पार्टनर भी हैं। ऐसे में शिकायत मिली है कि महिला पार्टनर ने शिकायतकर्ती को नशे की गोलियां देकर अश्लील फोटोज और वीडियोज बना लीं। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button