Breaking Newsएनसीआरनोएडा

यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से बढ़ेगी गति सीमा

  • 15 फरवरी से यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा बढ़ेगी
  • हल्के वाहन 100 किमी/घंटा, भारी वाहन 60 किमी/घंटा चलेंगे
  • सर्दियों में कोहरे के कारण गति सीमा घटाई गई थी

 जेवर (ग्रेटर नोएडा)। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 फरवरी से घटाई गई अधिकतम गति सीमा को फिर से बढ़ा दिया जाएगा। जिसके बाद हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से और भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे।

15 दिसंबर से सर्दियों के मौसम में कोहरे की वजह से एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा को 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा कर दिया गया था।

यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर से होता हुआ अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा तक यमुना किनारे से होकर गुजरता है। यमुना किनारे होने की वजह से सर्दियों में कोहरे का असर अधिक होने के चलते दृश्यता बेहद खराब हो जाती है।

दो माह बाद हुआ बदलाव

खराब दृश्यता की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका अधिक बड़ जाती है, ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए अधिकतम गति सीमा को कम किया जाता है। घटी हुई अधिकतम गति सीमा को 15 फरवरी की रात 12 बजे से दोबारा बढ़ा दिया जाएगा।

अब तक यमुना प्राधिकरण की तरफ से 15 फरवरी के बाद गति सीमा को कम रखने के लिए कोई आदेश नहीं मिला है। जिससे 15 फरवरी के बाद एक्सप्रेसवे पर गति सीमा बढ़ना लगभग तय है। गति सीमा बढ़ने के बाद हल्के वाहन 100 किलोमीटर और भारी 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगे। – जेके शर्मा, सहायक महाप्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button